छपरा, मई 16 -- बिहार के सारण से 'सेवा अभियान का होगा शुभारंभ अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के साथ मिल कर अडाणी समूह नेत्र स्वास्थ्य में बढा रहा कदम फोटो परसा/दरियापुर,एक संवाददाता। अडाणी समूह के संस्थापक व अध्यक्ष गौतम अदाणी रविवार को सारण के मस्तीचक में नेत्र स्वास्थ्य के लिए सेवा अभियान का सुबह 11 बजे शुभारंभ करेंगे। यह भी पढ़ें- बिलेनियर उद्योगपति गौतम अदाणी रखेंगे आपकी आंखों का ख्याल, करोड़ों का प्रोजेक्ट लेकर छपरा आ रहेनेत्र स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ सेंटर फॉर आई डिजीजेस और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल फॉर ऑप्थेल्मिक मेडिसिन के प्रशिक्षण केन्द्र का भूमि पूजन भी होगा। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के साथ मिल कर अडाणी समूह ने नेत्र स्वास्थ्य में कदम बढाया है। इसको लेकर आयोजित किये गए कार्यक्रम में गौतम अडाणी व अडाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ.प्रीति अडाणी ...