वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। सुसुवाही स्थित गौतमेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को मनाया गया। गौतम नगर कॉलोनी स्थित इस मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान शिव का कॉलोनीवासियों ने पूजन किया। गौतम नगर समिति के अध्यक्ष विभाष पाठक ने बताया कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक हुआ। रामचरित मानस पाठ में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, समिति के सचिव अमित सिंह, संयोजक आलोक सिंह, उपाध्यक्ष कमला विश्वकर्मा, बबलू राय, कमलेश राय, जीतू तिवारी, आशु सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...