गौतमबुद्ध नगर समेत चार जिलों में 10 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी
नोएडा, जुलाई 2 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में गौतमबुद्ध नगर समेत चार जिलों में 10 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। इन परियोजनाओं मेंRs. 1,278 करोड़ रुपये का निवेश आने के साथ लगभग 4,498 फ्लैट, विला और दुकानों का निर्माण किया जा सकेगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि मंजूर की गई परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित श्रेणी की परियोजनाएं शामिल हैं। गौतमबुद्ध नगर मेंRs. 496.27 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली दो व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में 981 दुकानें और स्टूडियो अपार्टमेंट शामिल हैं। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छह परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें 438.29 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा। इन परियोजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.