गौतमबुद्ध नगर में पुराने केंद्रों पर ही होगा नीट
नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नीट रद्द होने के बाद असमंजस में फंसे करीब 11 हजार छात्रों को बड़ी राहत मिली है। इन छात्रों को 21 जून को दोबारा होने जा रही परीक्षा के लिए न आवेदन करना होगा और न ही फीस जमा करनी पड़ेगी। नीट परीक्षा जिले के उन्हें पुराने 25 केंद्रों पर आयोजित होगी, जहां तीन मई को आयोजित की गई थी। जिसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। बता दें कि, नीट पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था। परीक्षा रद्द होने से छात्रों में तनाव और असमंजस की स्थिति बन गई थी। दोबारा आवेदन और अतिरिक्त फीस की आशंका से अभ्यर्थी परेशान थे, लेकिन अब स्पष्ट कर दिया है कि पुराने आवेदन व 25 परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेंगे। इससे छात्रों को आर्थिक और मानसिक राहत मिली है। वहीं, नीट की तारीख घोषित होने के बाद कोचिंग संस्थानों में तैयारी फिर तेज हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.