नोएडा, अगस्त 3 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत पांच जिलों की 10 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं में फ्लैट, विला और दुकानें मिलाकर 1632 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर में 680 दुकानें बनेंगी। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में तीन व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में 680 दुकानों यानी व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 281.64 करोड़ का निवेश आने का अनुमान है। गाजियाबाद में एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है। इन दो परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर कुल 625 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि लखनऊ में तीन परियोजनाओं को...