अलीगढ़, सितम्बर 27 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल गौतमबुद्धनगर के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। गौतमबुद्धनगर जिले के जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव रिवाड़ा निवासी गुलफाम (46) गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जेएन मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...