गाज़ियाबाद, जून 3 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में 28 अप्रैल को लगी भीषण आग को बुझाने में रास्ते में बना स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स बाधा बना था। आग के बाद प्रशासनिक जांच में भी यह खामी सामने आई थी। वहीं आरडब्ल्यूए ने भी इसे तोड़ने का फैसला किया था। मंगलवार से यहां तोड़फोड़ शुरू हो गई है। गौड़ ग्रीन एवेन्यू के नौवें तल स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कई लोग फंस गए थे। साथ ही 21 फ्लैट आग की चपेट में आए थे। दमकल की गाड़ी आग वाले टावर के नीचे नहीं पहुंच पाई थी, क्योंकि यहां बेसमेंट पार्किंग के गेट के अलावा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स था। साथ ही स्विमिंग पूल की दीवार के कारण रास्ता और संकरा हो गया है।प्रशासनिक जांच में यह खामी पाए जाने पर जीडीए ने इसे हटाने के निर्देश दिए थे। आरडब्ल्यूए ने स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक...