मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- चुनार,मिर्जापुर। क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता धाम में दो दिवसीय अठगवां (गौड़ेर) मेला रविवार से शुरू हो गया। गौड़ेर मेले वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली और सोनभद्र सहित पूर्वांचल के कोने-कोने से लगभग दो लाख मां का सेवकिया (भगत) बधावा लेकर मां के दरबार में पहुंचे। मां के दरबार में हवन-पूजन कर बधावा और झंडा (फरहरा)अर्पित किया। अठगवां (गौड़ेर) मेला बैशाख माह के प्रथम रविवार से प्रारंभ होकर सोमवार शाम चलेगा। कुछ महिला भक्त दंडवत करते हुए मातारानी की दरबार में पहुंचे। दूर दराज से शीतला माता के सेवक ट्रैक्टर, बस आदि बड़े वाहन के साथ ही गंगा के रास्ते मोटरबोट, स्टीमर आदि बड़ी संख्या में पहुंचे। ढोल, नगाड़ा, ताशा और डीजे की धुन पर नाचते, गाते मां का जयघोष करते हुए पहुंचे। कुछ सेवकिया शनिवार देर शाम घाट पर पहुंचकर ...