चम्पावत, अगस्त 26 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने गौड़ी नदी परियोजना का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एक जिला एक नदी योजना की समीक्षा में उन्होंने जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन कार्य करने को कहा। चम्पावत में डीएम मनीष कुमार ने सारा के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तपूर्ण और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिचार्ज पिट, चाल-खाल, चेकडैम, गली प्लग और सिस्टेड नेचुरल रिचार्ज से संबंधित कार्यों में तेजी लाने को कहा। एमआई के ईई को जल संरक्षण से संबंधित कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। चम्पावत में गौड़ी नदी परियोजना के कार्य तय समय में करने के निर्देश दिए। जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पोर्टल में अपडेट कराने को कहा। बैठ...