दरभंगा, मई 9 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। पांच दिनों के अंतराल के बाद गौड़ा गांव में सात मई की रात हुई भीषन चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। चार मई की रात स्वर्गीय महफूज आलम की पत्नी संजरी खातुन के घर से नगद, जेवरात सहित लगभग पचास लाख रुपए की चोरी के संबंध में पुलिस हाथ पैर मार ही रही थी कि सात मई की रात अज्ञात चोरों ने वार्ड दो निवासी श्याम सहनी के घर का ताला तोड़कर जेवरात सहित लगभग सात लाख रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। श्याम सहनी ने बताया कि सात मई की रात परिवार के सदस्य घर में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गया और कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया। सुबह करीब छह बजे जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.