बदायूं, फरवरी 7 -- दातागंज। क्षेत्र के गांव गौटिया राम नारायण से दो भैंस चोरी हो गईं। पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 30 जनवरी को दोपहर दिनेश कुमार सक्सेना एडवोकेट के घेर से अज्ञात चोर दो भैंस चुराकर ले गए। घटना के बाद उनके कर्मचारी शिवचरन पुत्र जोधा बताया कि चोरी गई भैंस की कीमत करीब एक लाख 60 हजार रुपये है। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.