खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक बदमाश को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गौछारी के कमल मंडल के पुत्र कपिलदेव मंडल के घर पर छापेमारी की तो उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। देशी कट्टा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई में महेशखूंट थाना के ट्रेनी दरोगा उमेश कुमार, प्रमोद कुमार समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.