रामपुर, मार्च 28 -- बीती रात चैकिंग कर रही पुलिस टीम पर बाइक सवार तीन गोकशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस टीम द्वारा रात में ही चेकिंग अभियान चला कर एक आरोपी को तमंचा, कारतूस,बाइक व पशु वध के औजारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौके से फरार हुए दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गोकश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मिलक कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे के सामने छुट्टा पशु वध करने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी गोकशों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर गुरूवार देर रात भोट व थाना मिलक की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि चेकिंग के दौरान ढक्का हाजीनगर गांव से पहले ईट भट्टे के पी...