गौकशी में फरार मुख्य आरोपी अमरोहा से पकड़ा
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्र.सं। कोतवाली पुलिस ने गौकशी में फरार मुख्य आरोपी को रविवार को अमरोहा से गिरफ्तार किया। आरोपी औरंगजेब और उसके साथियों ने गौकशी के बाद अवशेष लाल किला के पीछे फेंक दिए थे। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर गोवंश की हत्या का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में लाल किला के पीछे सुनसान जगह पर गाय के अवशेष मिले थे। डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया, सीसीटीवी से संदिग्ध वाहन की मूवमेंट और पशु को ले जाने के पुख्ता सुराग मिले। लगभग 5 दिनों के बाद अमरोहा से मुख्य आरोपी दबोचा। पूछताछ में आरोपी औरंगजेब ने बताया, उसका गिरोह दिल्ली की सड़कों पर घूमने वाली लावारिस गायों को निशाना बनाता था। मांस आगे बेचने वालों को सप्लाई करते थे। आरोपी ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.