गौकशी के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
रुडकी, मई 9 -- मंगलौर। पुलिस ने दो लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि गैंग लीडर सोनू उर्फ रहमान निवासी कुमराडी और उसके साथी अनीश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित गिरोह बनाकर गौकशी जैसे अपराधों को अंजाम देते थे और अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इनका काफी खौफ था, जिसके चलते लोग इनके खिलाफ गवाही देने से डरते थे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गैंगस्टर का मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.