गौकशी की सूचना निकली अफवाह, घंटों जांच के बाद नहीं मिला कोई साक्ष्य
औरैया, जून 24 -- बाबरपुर कस्बे के इस्लामनगर स्थित नूरानी जामा मस्जिद के आसपास गौकशी की सूचना मिलने से मंगलवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।
जांच अभियान पुलिस टीम ने आसपास के कई घरों और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। कई घंटे तक चली जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने हर पहलू की बारीकी से जांच की, लेकिन कहीं भी गौकशी से संबंधित कोई आपत्तिजनक सामग्री अथवा साक्ष्य बरामद नहीं हुआ। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्राप्त सूचना निराधार साबित हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके। हालांकि मौके पर की गई विस्तृत जांच में गौकशी जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.