मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने गोकशी की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से एक गोवंश, बाइक, स्कूटी, गोकशी के उपकरण, दो चाकू और तीन तमंचे बरामद किए गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि निरमानी गेट के पास कच्चे रास्ते पर गोकशी की तैयारी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आसिफ निवासी सफीपुर पट्टी थाना बुढ़ाना और सादिक निवासी हरसौली थाना शाहपुर घायल हो गए। पुलिस ने फुरकान उर्फ सुक्का निवासी मुगल गार्डन, दक्षिणी खालापार, बिलाल निवासी जोहडवाली मस्जिद थाना खालापार, सद्दाम निवासी अन्नु मैम्बर वाली गली थाना खालापार को गिरफ्तार किया। घायल आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी ह...