हरिद्वार, अप्रैल 27 -- रानीपुर पुलिस ने गोकशी में संलिप्त गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह के सरगना तौफीक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि उसका एक साथी फरार है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के अनुसार, सलेमपुर निवासी तौफीक गिरोह का सरगना है, जबकि दादूपुर गोविंदपुर निवासी साजिद उसका सक्रिय सदस्य है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से गोकशी, पशु क्रूरता समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त रहा है और आर्थिक लाभ के लिए लगातार अपराध कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तौफीक के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं साजिद पर भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.