मुरादाबाद, जून 25 -- गो हत्या रोकने के अभियान को सफल बनाने के लिए, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गुरुवार को ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के करनपुर चौराहा, सर्वोदय इंटर कॉलेज डिलारी के प्रांगण में अपने शिष्यों के साथ पहुंचकर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गो हत्या रोकने को 24 जुलाई को लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरस्वती महाराज ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की गो हत्या रोकने का काम सिर्फ कागजों पर किया जा रहा है। यह एक दिखावा है। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू है न मुसलमान। वह दूध तो सभी को देती है। गाय के गुणों को विस्तार से बताया। उन्होंने मुस्लिम समाज को साधते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने भी गाय के मांस में बीम...