गाजीपुर, जुलाई 28 -- गाजीपुर। गो सम्मान आह्वान के दूसरे चरण में सोमवार को जनजागरण कार्यक्रम और बाइक रैली निकाली गई। यह रैली बूढ़े महादेव मंदिर, रुईमंडी से शुरू होकर मिश्र बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंची। यहां जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गो माता को राष्ट्र स्तरीय सम्मान दिए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री श्री 1008 भोला गिरी महाराज, महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज, गंगासागर महाराज ने किया। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि पहले चरण में 27 अप्रैल को देश की सभी तहसीलों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। यह भी पढ़ें- गोहत्या रोकने को कानून बनाने की मांग दूसरे चरण के तह...