हापुड़, अप्रैल 19 -- गो माता की रक्षा और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग के लिए प्रत्येक तहसील पर रविवार को एक समय एक साथ मोटरसाईकिल स्कूटी रैली निकाली गई। हापुड़ में चंडी मंदिर से स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, इसके माध्यम से गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। रैली चंडी रोड से छोटी मंडी, बाजार बाजार, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, मंशा देवी मंदिर, तहसील चौपाल, फ्री गंज रोड, कलक्टर गंज, रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा होते हुए पक्का बाग गौशाला पर विश्राम हुई। रैली में जनमानस को 27 अप्रैल के अभियान के लिए प्रार्थना की गई कि सुबह 10 बजे पक्का बाग गोशाला पर पहुंचकर गो हत्या के विरोध में आवाज को बुलंद करें। रैली उपरांत गोशाला पर खिचड़ी प्रसादी की भी व्यवस्था की गयी।रैली में मुख्य रूप से पिलखुवा से अनुराग गोयल, कपिल, विनय गुप्ता, सौरभ सर्राफ, विजय मि...