मऊ, अप्रैल 30 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना कोपागंज पुलिस टीम ने गो हत्या के मामले में फरार बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार चापड़, रस्सी समेत अन्य सामान बरामद किया। गो हत्या में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोपागंज थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार की देर शाम को देईथान बंसवाड़ के पास से गो हत्या में संलिप्त 19 वर्षीय खालिक अहमद निवासी निजामुद्दीनपुरा चौरा हाल पता लाड़नपुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह भी पढ़ें- गोकशी का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 3/5/8 गौ-हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.