गो सेवा से ही मानवता का कल्याण संभव, संरक्षण के लिए होगा जनआंदोलन
मधुबनी, जून 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। गो सेवा से ही मानवता का कल्याण संभव है। इसके संरक्षण के लिए जनआंदोलन चलाया जायेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक समरसता को बल मिलता है। बसुआरा राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने यह बात कही। इन्होंने कहा कि गो सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है। जिला प्रभारी बसुआरा महंत विजय नारायण दास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान की साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने कहा कि गो सम्मान अभियान के लिए पूरे देश में हस्ताक्षर सौंपा जायेगा। बलराम दूबे, महंत जानकी बल्लभ दास, महंत रत्नेश्वर दास, महंत संदीप दास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.