हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड। गौ-सेवा व गोशाला प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायती गोशाला के अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हुआ। बुधवार को कृषि विभाग के गन्ना संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरेश ठेकेदार को गोशाला में बेहतर प्रबंधन के लिए प्रशस्ति पत्र सौंपा है। इस दौरान जनपद के नागरिकों और गौ-प्रेमियों ने सुरेश ठेकेदार को बधाई दी और उनके कार्य की सराहना की। श्री पंचायती गौशाला करीब 121 वर्ष पुरानी है। यहां बेहतर प्रबंधन, चारे की सुव्यवस्था, केंचुआ खाद (वर्मीकंपोस्ट) तैयार करना, कर्मचारियों के लिए आवास और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। गोशाला में गोवंश की देखभाल को उच्च स्तर पर रखा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.