संभल, जून 2 -- भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के जन्मदिन पर बहेड़ी वाले ताल स्थित गौशाला में गो सेवा की। उन्होंने गोशाला में संरक्षित गोवंशों को हरा चारा, गुड एवं अन्य पौष्टिक आहार खिलाकर मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में नगरध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मंत्री के नेतृत्व में शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य किया जा रहे हैं। जिससे लगातार क्षेत्र का विकास हो रहा है। इस अवसर पर तरुण नीरज, शिवकुमार सैनी, चंद्रसेन दिवाकर, मनोज कठेरिया, रोहित दिवाकर, देवेंद्र गुप्ता, शुभम अग्रवाल, आलोक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...