संभल, जनवरी 1 -- नववर्ष के आगमन के अवसर पर भारतीय सद्भावना मंच गो प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक एवं नगर पालिका परिषद संभल के पूर्व चेयरमैन हाजी नुसरत इलाही जामई ने गो-सेवा कर सरकार और संभल पुलिस प्रशासन के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने समाज से गो-सेवा को जनआंदोलन बनाने का आह्वान भी किया। बुधवार को सिरसी रेलवे क्रॉसिंग स्थित अपने कोल्ड स्टोर कार्यालय पर आयोजित गो-सेवा कार्यक्रम में हाजी नुसरत इलाही ने गायों को गर्म शॉल पहनाकर ठंड से बचाया और चारा डालकर सेवा की। यह कार्यक्रम वर्ष 2025 की विदाई और नववर्ष 2026 के स्वागत के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। हाजी इलाही ने कहा कि बीता हुआ वर्ष जैसा भी रहा, उसे पीछे छोड़ते हुए नए वर्ष 2026 का दिल खोलकर स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए साल में सभी को यह संकल्प लेना चाहिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.