जौनपुर, अप्रैल 28 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर से सोमवार को गो सेवा, सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य से गो सेवा आह्वान अभियान के तहत सर्वधर्म रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और हिन्दूवादी संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली पुराना चौक से निकलकर रामलीला भवन चौक, कोतवाली चौक, जेसीज चौक, सीएचसी और रोडवेज होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र गो संरक्षण के नारे लगाते हुए रैली में शामिल रहे। तहसील मुख्यालय पहुंचने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नामित ज्ञापन नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवंश सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई र...