औरैया, अप्रैल 19 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश सरकार के निर्देश पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने रविवार को नगर पंचायत दिबियापुर स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल पानी की टंकी तथा विकास खंड भाग्यनगर के ग्राम नियामतपुर बिहारी स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद दिबियापुर में आयोजित बैठक में उन्होंने स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों से संवाद करते हुए किसानों द्वारा उगाए गए हरे चारे को गौशालाओं में क्रय कराने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बिशन सिंह बिकल को दिए। साथ ही इस संबंध में प्रचार-प्रसार के लिए समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों का उपयोग करने को कहा। अध्यक्ष ने गौशालाओं में स्वच्छता बनाए रखने, गर्मी से बचाव के लिए जूट/टाट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.