गो सम्मान में पांच लाख लोगों के हस्ताक्षरित पत्र डीएम को सौंपा
बाराबंकी, जुलाई 27 -- बाराबंकी, संवाददाता। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को जिले में भव्य एवं शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जिले से लगभग पांच लाख नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र डीएम के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं श्री राम विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुआ। इसके बाद गोभक्तों ने झंडा, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड व भजन-कीर्तन के साथ अनुशासित एवं शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- गो सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रपति-प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.