गो सम्मान दिवस की तैयार की रूपरेखा
वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। गो-सम्मान अभियान संचालित कर रहे स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने शुक्रवार को काशी सुमेरु पीठ में संतों के साथ विमर्श किया। उन्होंने सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती से 27 जुलाई को आयोजित गो सम्मान दिवस के संबंध में चर्चा की। कार्यक्रम की रूपरेखा भी निर्धारित हुई। स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र जीवन की आत्मा हैं। गो संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, कृषि व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समृद्धि से भी जुड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.