मेरठ, अप्रैल 27 -- गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को संत समाज, गो सेवक और क्षेत्रीय नागरिकों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गोभक्त गाय को साथ लेकर तहसील परिसर पहुंचे थे। उन्होंने तहसीलदार राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रेषित ज्ञापन में गो-रक्षा एवं गोवंश संरक्षण को लेकर विभिन्न मांगे उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव स्वास्थ्य, विषमुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन में गाय का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन वर्तमान में गोवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों में अर्जुन...