भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर। गोशाला परिसर में शुक्रवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत साध्वी निष्ठा गोपाल भागलपुर पहुंचीं और समिति के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में गो हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और गो सेवा के लिए केंद्रीय स्तर पर कानून बनना चाहिए। मौके पर महामंत्री गिरधारी केजरीवाल, रोहित बाजोरिया, सत्यनारायण पोद्दार, शिव कुमार केडिया, सुनील बुधिया, मनोज सर्राफ आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.