आदित्यपुर, अप्रैल 28 -- गम्हरिया। देशभर में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो वंश के संरक्षण और उन्हें उचित संवैधानिक सम्मान दिलाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सीओ प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व इस अभियान के तहत दर्जनों की संख्या में गो भक्तों का काफिला घोड़ा बाबा मंदिर प्रांगण में पहुंच कर भजन-कीर्तन किया। उसके बाद गोमाता के जयघोष के साथ रैली की शक्ल में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा। स्थानीय समन्वयक अनिशा पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विहिप नेता राजू चौधरी ने कहा कि यह संघर्ष केवल धार्मिक नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.