जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत 24 फरवरी प्रांतीय स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला प्रातः 8 बजे से शाम 6:15 बजे तक बिष्टूपुर स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होगी।कार्यशाला में गौ-संरक्षण, संवर्धन तथा समाज में गो-सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की जाएगी। विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गो-सेवा से जुड़े लोग इसमें भाग लेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.