देहरादून, जुलाई 27 -- देहरादून। गो माता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत सोमवार से रेंजर्स ग्राउंड में हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम भी किया गया। जिलाधिकारी, देहरादून के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आयोजकों का कहना था कि यह राष्ट्रीय अभियान गो माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनसमर्थन जुटाने का प्रयास है। अभियान का मुख्य संदेश 'आज सबसे पहले गो माता का सम्मान, फिर जलपान' रखा गया। इसके साथ ही गो रक्षा, गो सेवा, गो सम्मान तथा गो आधारित भारत को सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया गया। यह भी पढ़ें- गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियाँ पूर्ण आयोजकों ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं गौभक्तों से अपील की है कि वे गो...