मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि गो आश्रय स्थलों की नियमित निगरानी की जा रही है। किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तत्व भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वे गुरुवार को अष्टभुजा डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निराश्रित गोवंश के संरक्षण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 49 गो आश्रय स्थल संचालित हैं, जहां 14,575 गोवंश का पालन-पोषण हो रहा है। सहभागिता योजना के तहत 518 गोपालकों ने 1,645 गोवंश को अपनाया है। इसके लिए गोपालकों को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.