शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ-रक्षा और गोवंश संरक्षण को लेकर राष्ट्रव्यापी ज्ञापन अभियान शुरू किया गया है। अभियान से जुड़े गोभक्तों, संतों और नागरिकों ने तहसील व जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति, कृषि और पर्यावरण में गाय का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम जरूरी हैं। अभियान से जुड़े लोगों ने गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से प्रार्थना पत्र उच्च स्तर तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पीयूष पांडे, राजीव अरोड़ा, अंकित अवस्थी समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन यह भ...