इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- जसवंतनगर। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश की सुरक्षा और सेवा के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की। एसडीएम कुमार सत्यभ जीत को ज्ञापन सौंपकर निराश्रित एवं असहाय गोवंश के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। सड़कों और खेतों में घूम रहे निराश्रित गोवंश की देखभाल, उनके लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था तथा गौशालाओं के सुचारू संचालन में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने जोर दिया कि गोवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा रहा है, इसलिए उनका संरक्षण केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने आसपास घूम रहे निराश्रित पशुओं की सूचना संबंधित विभाग को दें और स्थानीय स्तर पर उनकी देखरेख में सहयोग करें। साथ ही गौशालाओं को आर्थिक व स...