उन्नाव, मई 30 -- उन्नाव। गो संरक्षण के लिए सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति ने अभियान शुरू किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी घनश्याम मीना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई। समिति ने पश्चिम बंगाल में 14 वर्षीय गौ माता को काटने के आदेश पर रोक लगाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की अपील भी की। संगठन ने कहा गौ माता भारतीय संस्कृति, धर्म और आस्था की पहचान हैं इसलिए पूरे देश में गौ संरक्षण के लिए कठोर कानून लागू किए जाए। इस दौरान सियाराम पांडे, अजय पांडे, नीतू त्रिवेदी, पुनीता दीक्षित, प्रेम सिंह, शिवशांत मिश्रा, विजय कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार बाजपेई, केके त्रिपाठी, रत्नेश त्रिपाठी, बालेंद्र तिवारी और प्रियंका सिंह समेत कई पदाधिकारी म...