नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष। गो आश्रय स्थलों के संचालन और प्रबंधन के लिए जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंशों का शत-प्रतिशत संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सभी गोशालाओं में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...