अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा, संवाददाता। ग्राम पंचायत मऊमय चक स्थित गोसंरक्षण केंद्र के निर्माण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप में बुधवार को निर्माणदायी संस्था के जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि निर्माण के बाद संरक्षण केंद्र की फर्श उखड़ गईं। पशुओं को बांधने वाले रिंग तक निकल गए। इस पर सीवीओ ने निर्माणदायी संस्था के प्रबंधक व जेई से पत्राचार किया। लेकिन मरम्मत को लेकर किसी ने कोई सुध नहीं ली। इसे लेकर डीएम ने भी नाराजगी जताई। लेकिन हालात जस के तस रहे। लिहाजा, निरीक्षण में डीएम ने सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सीवीओ डॉ. आभा दत्त ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देते हुए निर्माणदायी संस्था के जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.