सीतापुर, मार्च 29 -- कमलापुर, संवाददाता। सिधौली-बिसवां मार्ग पर न्योराजपुर में स्थिति जगन्नाथ सेवा आश्रम एवं आध्यात्मिक केंद्र प्रांगण में गाय संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आश्रम के कार्यकम अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल की ने यह जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य अतिथि व अध्यक्ष गौरक्षा सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्त ने क्षेत्र के गो पलकों से संवाद किया और उनको सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों को एक गाय पालने का संकल्प दिलाया और लोगों ने संकल्प लिया l आयोजन के अंत में भक्त लोगो ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा संग फूलों की होली खेली और प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.