चंदौली, फरवरी 14 -- नियामताबाद(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में एक वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायलावस्था में मिलीं। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। सुरौली निवासी नथूनी चौहान के अनुसार उसकी मां कृष्णावती देवी रात में घर से थोड़ी दूरी पर स्थित गोशाला में सोने गई थी। शनिवार को जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन गोशाला में पहुंचे। जहां कृष्णावती के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें हमलावर की जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.