कुशीनगर, दिसम्बर 23 -- पडरौना। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने गो-वध आदि के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बंधित वांछित अभियुक्त संतोष यादव पुत्र रामाकान्त यादव निवासी सपहा नौका टोला सपहा थाना कसया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, दरोगा गौरव कुमार, संतोष कुमार व सिपाही जितेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.