कानपुर, अप्रैल 19 -- मंगलपुर। संदलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत धरमपुर में 'वृहद गौ संरक्षण केंद्र' के तत्वावधान में भव्य गौ माता पुराण, यज्ञ एवं कृषक सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और गौ-भक्तों ने हिस्सा लिया, जहां भारत को पुन: समृद्ध बनाने के लिए गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया गया। ​गोमय वसते लक्ष्मी: गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। ​सम्मेलन के मुख्य विषय गौ आधारित कृषि से समृद्ध भारत" पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ने कहाकि गाय केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह भी पढ़ें- जैविक खेती के महत्व की विस्तार से दी जानकारी उन्होंने बताया कि गाय के गोबर और मूत्र से बनी खाद एवं कीटनाशक न केवल...