बाराबंकी, अप्रैल 20 -- सुबेहा। अखंड आर्यावर्त राष्ट्रवादी संगठन ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग की है। संगठन की एक बैठक क्षेत्र की पूरे सहगौरा गांव में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा काफी प्रयासों के बाद भी गो हत्या नहीं रुक रही है। संगठन आगामी 27 अप्रैल से एक अभियान चलाकर तहसील अधिकारियों से लगाकर राष्ट्रपति तक ज्ञापन भेजेगा। इस मौके पर चंद्रभान तिवारी, अखिलेश तिवारी, राजू शुक्ला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गो हत्या के विरोध में स्कूटी रैली का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- गो माता पुराण, यज्ञ एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.