अंबेडकर नगर, जुलाई 29 -- अम्बेडकरनगर। गो माता को राष्ट्रमाता व राष्ट्रीय गोवंश संरक्षण अधिनियम पारित करने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर गो सेवा एवं गोधन संबर्धन अनुसंधान केन्द्र मल्लेपुर सरैया के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय गो आयोग का गठन करने, राष्ट्रीय गोचर भूमि संरक्षण बोर्ड का गठन करने, गो आधारित प्राकृतिक खेती, जैविक खाद एवं पंचगव्य उत्पादों हेतु विशेष नीति बनाए जाने तथा प्रत्येक राज्य में गो अनुसंधान स्थापित करने की मांग की गई है। इस अवसर पर संस्थान महासचिव डीआर निगम, प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप, राज तिवारी, उर्मिला, विकास, अल्का रावत व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...