हरदोई, मई 7 -- संडीला। गो सम्मान आव्हान अभियान 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत गो सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर पूरे देश में गो सेवकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जा रहा है। गुरुवार को संडीला तहसील द्वारा प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार आर के श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में बताया कि गोमाता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है, गोमाता का दूध, दही, घी को आहार के रूप में प्रयोग करते है, गो माता का गोबर विषमुक्त कृषि में प्रयोग होता है, इसलिये गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। गायत्री परिवार के गुरु प्रसाद गुप्ता, अंगूरी शंकर सिन्हा सेवा समिति के अध्यक्ष अंगूरी शंकर सिन्हा, जय माता दी प्रभात फेरी जागरण समिति के अध्यक्ष ओम नाथ गुप्ता, श्...