मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- गो माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने और उनके संरक्षण के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर सोमवार को एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन और उनके महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की अपील की। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और इसके लिए एक सख्त, स्पष्ट एवं प्रभावी कानून बनाया जाना आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग साथ ही गौवंश के संरक्षण और उनके व्यवस्थित पालन-...