कोडरमा, मई 31 -- जयनगर। बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र भाई मोदी ने गौवंश की स्थिति और गौहत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गाय को माता तथा पूजनीय माना गया है, लेकिन आज भी उसे वह सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है जिसकी अपेक्षा की जाती रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। सुरेंद्र मोदी ने कुछ नेताओं द्वारा गाय और गोमांस को लेकर दिए गए बयानों पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे वक्तव्य करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। सवाल उठाया कि जब गाय को धर्मग्रंथों, संतों और भगवान कृष्ण की परंपरा में विशेष स्थान प्राप्त है, तो उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। कहा क...